Skip to main content

याद किए गए पूर्व केन्द्रीय मंत्री

याद किए गए पूर्व केन्द्रीय मंत्री

बरियारपुर| पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व.जगदम्बी प्रसाद यादव के एकाशी गांव स्थित निवास स्थान पर उनके पुत्र सह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव के नेतृत्व में पुण्यतिथि मनाई गई। भाजपा नेताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भाजपा नेताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जगदम्बी बाबू जनसंघ एवं भाजपा बिहार प्रदेश के प्रथम अध्यक्ष बने। दो बार राज्यसभा सदस्य और चार बार गोड्डा लोकसभा से सांसद निर्वाचित हुए। 1974 के आपातकाल में 19 महीना जेल में रहे। 1962 में मुंगेर विधानसभा से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। 1977 में इनको भारत सरकार में स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्री बनाया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष राम दिलीप पासवान, विजय कुमार सिंह, संजय मोदी, जगदेव यादव आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

मुंगेर के बरियारपुर में जगदंबी प्रसाद यादव स्मृति प्रतिष्ठान एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुआ.

 जगदंबी प्रसाद यादव स्मृति प्रतिष्ठान एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुआ.  सभी का आभार.

BIRENDER KUMAR YADAV IS SON OF SHRI LATE JAGDAMBI PRASAD YADAV

Birender kumar yadav addressing late Shri atal bihari Vajpayee ji  

साहित्य अकादमी के सचिव राव जी, बिड़ला फाउंडेशन के निदेशक सुरेश ॠतुपर्ण जी को जगदम्बी प्रसाद यादव स्मृति प्रतिष्ठान एवं अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी परिषद् द्वारा प्रकाशित पत्रिका राजभाषा दर्पण भेंट करते हुए अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी परिषद् के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार यादव जी। साहित्य अकादमी, नई दिल्ली।